PM NARENDRA MODI IN UTTARAKHAND :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज सुबह प्रधानमंत्री ने 
चीन सीमा से लगे ज्योलिंगकोंग पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करते हुए यहां स्थित पार्वती कुंड पर ध्यान लगाया।

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र ज्योलिंगकोंग पहुँचे। यहाँ हवाई पैड पर मुख सचिव एसएस संधू, मंडल आयुक्त दीपक रावत, सेना के अधिकारियों एवं बीआरओ के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए वस्त्र रं व्यंठलो और पगड़ी पहनी। पीएम ज्योलिंगकोंग से पार्वती कुंड को रवाना हुए।




पीएम मोदी के का स्वागत के लिए लगभग 200 मीटर पैदल मार्ग तक रेड कार्पेट बिछाया गया था जिस पर चलकर वे पार्वती कुंड पहुंचे। जहां पर उन्होंने मंदिर में दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और शंख व डमरू बजाया। इसके बाद पीएम ने पार्वती कुंड पर ध्यान लगाया तथा आदि कैलाश की परिक्रमा की।

आदि कैलाश को कैलाश की ही संज्ञा मिली है। बताया जाता हैं कि भगवान शंकर जब मां पार्वती को ब्याह कर कैलाश जा रहे थे तो उन्होंने इस स्थान पर प्रवास किया था और वे माता पार्वती के साथ लंबे समय तक यहां पर रहे। इस दौरान शिव ने यहां पर पार्वती सरोवर बनाया। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *