(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
पोखरी:
 गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने गृहनगर विकासखंड पोखरी के अंतर्गत ग्राम ताली कंसारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरिक्षण किया। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने  गुरुवार को बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी के ग्राम कन्सारी में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे कहा कि उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ गरीबों के हित में काम कर रही है। सरकार की नीतियों के कारण पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति की ओर अग्रसर है। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि डाॅ. मातवर रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौधरी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती वत्सला सती, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, महामंत्री दीपक थपलियाल, अवधेश रावत, वत्सला सती, पुष्पा चौधरी, रंजना रावत, भरत चौधरी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *