पौड़ी में रोजगार मेला


पौड़ी : पौड़ी जनपद के समस्त विकासखंड मुख्यालयों में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 2 नवंबर से 14 नवंबर 2023 तक रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी सदर अबरार अहमद ने बताया कि एसआईएस लिमिटेड देहरादून के तत्वाधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा जवान व सुपरवाइजरों के पद हेतु  समस्त मुख्यालयों में शिविर आयोजित किए गए हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को शिविर में समुचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये हैं।

एसआईएस लिमिटेड देहरादून के भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया कि 2 व 3 नवंबर, 2023 को विकासखण्ड कोट,  4 व 5 को   कल्जीखाल, 6 व 7 नवंबर को खिर्सू, 8 व 9 नवंबर पौड़ी, 10 व 11 नवंबर पाबौ और 13 नवंबर व 14 नवंबर को थलीसैंण में भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों में 21 से 36 वर्ष के बीच के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

सुरक्षा जवान के पद के लिए मिनिमम शैक्षिण योग्यता 10वीं पास व सुपरवाइजर के पद के लिए 12वीं पास और कम्प्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक बेरोजगार युवा उक्त तिथियों में ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग कर सकते है। भर्ती शिविर में चयनित युवकों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। जिन्हें प्रशिक्षण व ट्रैनिंग के लिए एसआईएस ट्रैनिंग सेंटर देहरादून भेजा जाएगा।

                             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *