महेंद्र सिंह धोनी




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ALMORA :
भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी,बेटी और दोस्तों के साथ आज अचानक अपने पैतृक गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने धोनी और उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक मकान में पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी के गांव पहुंचने पर गांव के लोगों में उत्साह था और वो धोनी के साथ फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बनाने के लिए ललायित थे। गांव पहुंचकर महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी संग अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। 

मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी कैंची धाम पहुंचे थे और कल ही यह कवायद लगाई जा रही थी कि वो अपने पैतृक गांव आ सकते हैं। आज बुधवार को वो अचानक अपने गांव के लिए रवाना हुए। ये खबर फैलते ही पूरे रास्ते में उनके प्रशंशक उनकी एक झलक पाने के लिए भरी संख्या में एकत्रित होने लगे। धोनी के गांव पहुँचने पर ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर ही उनका और उनकी पत्नी का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद वे उन्हें उनके पैतृक आवास तक ले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने धोनी के साथ तस्वीरें भी ली। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कप्तान कूल और उनकी पत्नी ने गांव में अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। फिलहाल वह दूसरे मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पूर्व 2003 में अपने परिजनों के साथ  यहां आए थे। अब 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों की उनके साथ काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

बताया जा रहा है कि वह बीती रात नाटाडोल में एक होमस्टे में ठहरे हुए थे।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *