राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
PRESIDENT IN BADRINATH DHAM :
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने आज आध्यात्मिक भूमि बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरीनाथ जी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना के साथ देश की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं जन कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माननीय राज्यपाल उत्तराखंड ले.जन. (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह श्री बद्रीनाथ धाम स्थित आर्मी  हेलीपैड पर पहुंची जहां पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल श्री करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS), मन्दिर समिति के पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इसके बाद महामहिम ने बदरीनाथ में श्री बदरीनाथ जी एवं अखण्ड़ ज्योति के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में लगभग आधे घंटे तक भगवान बदरी विशाल जी की विशेष पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरांत मन्दिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को शाल, प्रसाद एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राष्ट्रपति महोदय ने श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों के संबंध में राज्यपाल व मुख्यमंत्री धामी से विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्रपति के उत्तराखंड के सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बदरीनाथ मंदिर की प्रतिकृति एवं आरती व स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। बदरीनाथ धाम की अलौकिकता को देखकर राष्ट्रपति अभिभूत दिखी। उन्होंने धाम पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *