पौडी गढ़वाल कोलागाड पट्टी गोदिया गांव




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
PAURI :
पौड़ी में कुछ सालों से चोरी की घटनाओं में बड़ी तेजी आई है जिससे स्थानीय लोग खौफज़दा हैं। विगत 29-30 नवम्बर 2023 को चोरों नें एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बेस कीमती सामान लेकर फरार हो गए। 

घटना विकासखंड पोखड़ा पौडी गढ़वाल के कोलागाड पट्टी के गोदिया गांव की है, जहाँ पर चोरों नें बलबीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय श्री भगवान सिंह रावत के घर के ताले तोड़कर सारा कीमती सामान चोरी कर लिया । घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना बलबीर रावत को दी। उन्होंने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह रावत जो कि दिल्ली से लेकर पूरे पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं । 28 नवंबर 23 को वे अपने परिवार के साथ अपने गांव गोदिया गए जहाँ पर उन्होंने  ग्राम वासियों से शिष्टाचार भेंट की और अपने घर की साफ सफाई की । उसके बाद उन्होंने रात्रि भोजन अपने भाई के घर किया। सफाई के दौरान उनका कुछ बेस कीमती सामान भी घर में ही छूट गया था। 

29 नवम्बर को वे अपने गाँव से दिल्ली के लिए निकल गए । उसके बाद उनके घर में अज्ञात लोगो द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया । इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रशासन को भी दे दी गई है। इसके साथ ही बलवीर रावत जी द्वारा चोरों का पता लगाने वाले को  21000/- की इनाम राशि अपनी तरफ से देने का वायदा किया गया है, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। चोर की जानकारी आप 9811016290 पर भेजें। 





(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *