उत्तराखंड जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2023


देहरादून : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को देहरादून में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का विधिवत शुभारंभ किया । इस खेल प्रतियोगिता से बच्चों को खेल से जोड़ने का अच्छा प्रयास किया गया है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत करने से इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। महाकुंभ में पहुंचे किशोर खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपने अपने जिले का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्य ने मोमेंटो, प्रसस्ति पत्र, और नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को खेलों से भी जोड़ने का प्रयत्न किया है । बच्चों के जीवन में स्कूल होम वर्क, आधुनिक जीवन शैली और स्मार्ट फोन के बढ़ते चलन से उनके बचपन में खेल कहीं गुम सा हो गया है, लेकिन खेल महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसे फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में खिलाडियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरा भविष्य नजर आ रहा हैं जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं। साथ ही कहा कि खेल महाकुंभ की शुरुवात न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी जो कि अब ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर पर आयोजित हो रही है जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस छोटे से राज्य में करीब चार लाख से अधिक प्रतिभागी खिलाडी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 

इस मौके पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, जॉइंट डायरेक्टर खेल अजय अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारीगण और समस्त प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *