Bhaniya wala Dehradun



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Two shops destroyed in massive fire :
 देहरादून में भानियावाला तिराहे के पास स्थित दो ढाबों में देर रात भीषण आग लगने से दो दुकाने जलकर राख हो गई और पास ही में स्थित शराब ठेका भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने और शराब की बोतलें चटकने की आवाज से आस पास के लोग घबरा गए। करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

जानकारी के मुताबिक , देर रात करीब साढ़े 11 बजे भानियावाला फ्लाइओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में अचानक आग लग गई। विजय नेगी की दुकान के अंदर सो रहे नौकर उत्तम सिंह ने आग लगने की सूचना मालिक को दी। जिसके बाद विजय नेगी ने पुलिस को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि पास में बना शराब का ठेका भी उसकी चपेट में आ गया।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
आग इतनी फ़ैल चुकी थी कि फायर ब्रिगेड को आग को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 12 बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन ठेके पर शराब की बोतलों में रुक-रुक कर ब्लास्टिंग होती रही। अनिल जयसवाल व विजय नेगी की दुकान पर रखा फर्नीचर आदि सामान जल कर राख हो गया। ठेका संचालक विनय रावत ने कहा कि दुकान में आग लगने से लाखों का माल नष्ट हो गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावनाएं जताई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *