(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
MAWANA-BAHSUMA TOLL : दिल्ली से पौड़ी उत्तराखंड जाने वालों को अब एक और जगह देना होगा टोल टैक्स।  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मवाना बहसूमा बाईपास हाईवे को झुनझुनी गांव तक लगभग तैयार कर दिया है। जल्द ही इस पर वाहनों के आवाजाही शुरू हो जाएगी। जनवरी 2024 तक मेरठ से झुनझुनी गांव तक करीब 40 किमी. दूरी तक का हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। प्राधिकरण जनवरी 2024 से मवाना-बहसूमा हाईवे पर भैंसा गांव के सामने बने टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की तैयारी कर रहा  है।  



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रशासनिक प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली केवल फास्टैग से होगी। इसके अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं होगा। नकद देने पर टोल टैक्स का दोगुना भुगतान करना पड़ेगा। इस हाईवे पर सैनी गांव के सामने ओवरब्रिज दो दिन पहले खोल दिया गया है। इसके खुलने से लोगों का सफर आसान हो गया है, और ट्रैफिक बिना जाम में फंसे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 मेरठ-पौड़ी पर फोर लेन का निर्माण तीन वर्षों से चल रहा है। इस हाईवे पर कई पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *