श्रीनगर गढ़वाल में दर्दनाक हादसा


ROAD ACCIDENT IN SRINAGAR GARHWAL : सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर कीर्तिनगर के पास तेज रफ्तार में आ रहे दो वाहनों की भिड़ंत से दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। हादसे में संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के सीएमएस डॉ. नीरज राय की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कीर्तिनगर से कुछ दूर ढुंढप्रयाग के समीप कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू में लग गए और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। लोगों ने बड़ी मुश्किल से कार सा बाहर निकाला जिनकी हालत गंभीर थी। उनकी पहचान उपजिला अस्पताल, श्रीनगर के डॉ. नीरज राय के रूप में हुई । सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर एमएस अजय विक्रम ने बताया कि डॉक्टर नीरज के चेस्ट ओर ब्रेन में चोटें आई थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि डॉ. नीरज राय आज सुबह अपनी निजी कार से  ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ढुंढ प्रयाग के पास उनकी कार की सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। भिडंत इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के परखच्चे उड गये। हादसे के बाद  डॉ. राय को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

हादसे की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 54 वर्षीय डा. नीरज रॉय पुत्र गोरी शंकर राय निवासी हनुमंतपुर की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *