मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

DEHRADUN : मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित देहरादूनपिथौरागढ़ हवाई सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद फ्लाई बिग के 18 सीटर विमान ने 10.10 बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी।

पहले दिन इस फ्लाइट से सीएम धामी सहित 15 लोगों ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाई बिग को विगत जुलाई महीने से शुरू किया जाना था, लेकिन डीजीसीए से एप्रुवल न मिलने व कंपनी के अपने निजी कारणों के कारण इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका था।

बता दें कि डीजीसीए ने अनेकों ट्रायल के बाद इस फ्लाइट को मंजूरी दी है। इस फ्लाइट के चलने से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हवाई मार्ग से आपस में जुड़ने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी फायदा होगा साथ ही पर्यटन, तीर्थाटन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप आज बहुप्रतीक्षित “पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा” का शुभारंभ हो चुका है। इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्र का पर्यटन ओर अधिक विस्तारित होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि जल्द ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के मध्य हेली सेवा को भी नियमित किया जाएगा। हमारी सरकार निकट भविष्य में चिन्यालीसौड़़ व गौचर से छोटे एयर क्राफ्ट की सेवाओं को शामिल करने के संबंध में भी कार्य कर रही है।

यह फ्लाइट देहरादून से सुबह 10.30 बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा और साढ़े ग्यारह बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। वहीं  पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए दोपहर 12.50 बजे प्रस्थान करेगा। अभी इसका किराया तय नहीं किया गया है लेकिन लगभग 3500 या 4000 तक किराया होने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *