समान नागरिक संहिता उत्तराखंड





UNIFORM CIVIL CODE :
उत्तराखंड से एक सुखद खबर आ रही है। यहां समान नागरिक संहिता कानून (UCC)  जल्द लागू होने वाला है। इसके लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपना ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और वे इसे 2 फ़रवरी को प्रदेश सरकार को सौंपेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन और चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता के समक्ष संकल्प रखे गए थे। इसी के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।

सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए बनी कमेटी दो फरवरी को अपना ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी। हम आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर इसे प्रदेश में लागू करेंगे।




समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का चौथी बार कार्यकाल बढ़ा है। समान नगारिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन  के लिए 27 मई 2022 में रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। इसके बाद समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया गया। 27 सितंबर 2023 को समिति को चार माह का विस्तार दिया गया। इस दौरान समिति द्वारा सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने की संभावना जताई जा रही थी।

इस कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश होगा। इसके साथ ही 2024 के लिए भाजपा के हाथ में राम मंदिर के अलावा UCC बड़ा मुद्दा होगा। इससे भाजपा जनता के बीच यह कह कर जाएगी कि उसने जो कहा उसे पूरा किया है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *