गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी) दिल्ली




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
नई दिल्ली :
दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंड प्रवासियों की सबसे बड़ी संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सुअवसर को यादगार बनाने के लिए उसने भारत सरकार के सामने डाक टिकट जारी करने की मांग रखी है। 

बता दें कि गढ़वाल हितैषिणी सभा (पंजी.) विगत सौ वर्षों से दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंड प्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक,साहित्यिक, शैक्षणिक,पारंपरिक एवं लोक कला संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन की मुख्य प्रतिनिधि सभा है। इसकी स्थापना वर्ष 1923 में शिमला में हुई थी। संस्था विगत सौ वर्षों से उत्तराखंड समाज के कल्याण हेतु सतत प्रयासरत है। अपनी स्वर्णिम स्थापना के शताब्दी वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि को संस्था ने दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में बड़ी धूमधाम और हर्षोलास के साथ मनाया। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड प्रवासियों की जन भावना को देखते हुए संस्था ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत सरकार को 1 नवंबर 2023 को पत्र लिखकर डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया था। जिसका पत्रांक संख्या ग.हि.स./2023/64/633 है। किन्तु उपरोक्त पत्र पर संबंधित मंत्रालय द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 

इस संबंध में सभा ने पुनः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को स्मरण (रिमाइंडर) पत्र भेजकर निवेदन किया है कि उत्तराखंड जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारी इस छोटी सी मांग पर उचित कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड समाज को अनुग्रहित करें। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *