वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के 200 पदों हेतु निकली भर्ती





देहरादून :
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने समूह ग के माध्यम से उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के 200 पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये है। आवेदक 18 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेब साइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन करें। 

उपरोक्त पदों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के संबंध में उल्लिखित तिथी अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना आयोग की वेबसाइड व समाचार पत्रों में विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी। आयोग द्वारा महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन के समय अपना मोबाइल नंबर अवश्य डालें। 

रिक्तियों का विवरण और क्षैतिज आरक्षण 

अ0 जा0             38 

अ0 जा0 जा0      08   

 अ0 पि0 व0       28     

आ0 क0 व0      20 

सामान्य/अना0  106 


आयु सीमा :   18 से 28 वर्ष 

 शैक्षणिक योग्यता 

अनिवार्य अहर्ता : किसी भी स्थापित बोर्ड/परिषद् या उत्तराखंड राज्य स्थित  मान्यताप्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा (विज्ञान अथवा गणित के साथ ) उत्तीर्ण होनी आवश्यक है। 

अघिमानी अहर्ताएं 

ऐसे विद्यार्थी जिसने प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की न्यूनतम अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रिय कैडिट कोर का बी अथवा सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। 

अनिवार्य शारीरिक मापदंड 

पुरुष का कद 163 से०मी० 

महिला का कद  150 से०मी०         

पर्वतीय क्षेत्र व अनुसूचित जनजातियों के लिए      

पुरुष कद 152 से०मी०  महिला के लिए 145 से०मी० 

शारीरिक दक्षता : 

दौड़                                     पुरुष    25 किमी०  अधिकतम समय 4 घंटे 

                                            महिला 14 किमी०   अधिकतम समय 4 घंटे  

शॉट पुट (7. 275 की०ग्राम )  पुरुष 5.00 मीटर महिला 3.50 मीटर 

लंबी कूद                               पुरुष 4 मीटर      महिला   2 मीटर 

ऊंची कूद                              पुरुष 1.10मीटर     महिला 0.70 मीटर      

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा।     

                               

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *