सिद्धपीठ शैलेश्वर मेला चमोली गढ़वाल


कर्णप्रयाग: सिद्धपीठ शैलेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन सांस्कृतिक एवं विकास मेले का शिवरात्रि पर्व के दिन समापन हुआ। मेला अध्यक्ष गबर सिंह रावत ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और मेले में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों, एवं महिलाओं को  पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान महिला मंगल दलों ने झुमैलो, चौंफुला, शिव के जागरों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुतियां देकर माहौल को शिवमय बना दिया। वहीं   नंदा देवी की झांकी देखकर उपस्थित जनसमूह आनंदित हो उठा। 




कार्यक्रम में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि मेलों से परंपरा और संस्कृति का संवर्धन होता है। इस दौरान जर्मनी के प्रो. विलियम को श्रीनंदा देवी राजजात पर शोध कार्य करने के लिए मेला समिति ने सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष गबर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समीर मिश्रा, गोविंद सिंह तोपाल, अशोक चौधरी, लक्ष्मी रावत, गायत्री नेगी आदि मौजूद थे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *