बेतालघाट क्षेत्र नैनीताल




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ROAD ACCIDENT :
सोमवार देर रात को नैनीताल के पास बेतालघाट क्षेत्र में एक मोटर वाहन के गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। 

मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
स्थानीय थानाध्यक्ष के अनुसार सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के अलावा नौ नेपाली श्रमिक सवार थे। 

ये सभी श्रमिक नेपाल से यहां जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद अपने घर नेपाल वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *