राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट




देहरादून :
राज्यसभा के लिए उत्तराखंड से निर्विरोध चुने गए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद की शपथ ली। महामहिम उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कई अन्य नवनिर्मित सांसदों के साथ उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

विदित हो कि महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान समय में वो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह पहला अवसर होगा जब जनपद चमोली से राज्य सभा के लिए कोई नेता निर्विरोध चुना गया हो। उनके शपथ लेने के बाद प्रदेश और खासकर उनके गृह जनपद में ख़ुशी का माहौल है। प्रदेश वासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। 

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के रूप में “विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड” के संकल्प हेतु कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। 

उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समीर मिश्रा ने भट्ट जी को शुभकामनाएं दी और कहा कि भट्ट जी से हमें प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य की उम्मीद है।

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *