उत्तरकाशी के दुरस्त गांव सालरा में भीषण आग




UTTARKASHI :
उत्तरकाशी से भीषण आग लगने की खबर आ रही है। पुरोला मोरी ब्लाक के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने से लकड़ी के छह घर जलकर राख हो गए हैं । ग्राम प्रधान सालरा द्वारा दी गई सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम व अग्निशमन टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। 

जानकारी के अनुसार गांव में पानी नहीं है जिसकी वजह से आग को काबू पाने में अग्निशमन टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पानी गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर है। इसके अलावा नेटवर्क की सुविधा भी नहीं है, इस कारण आग पर काबू पाने में समय लग रहा है। आग की जद में अन्य आवासीय घरों के आने का भी खतरा बना हुआ है। अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है, आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही अंदाजा पता लग पायेगा। 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की पूरी जानकारी लेते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में  हेलिकॉप्टर की सहायता  लेने के लिए सेना से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा की वे प्रशासन, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से भी संपर्क बनाए हुए है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *