उत्तराखंड के चारों धामों में मोबाइल हुआ बैन


CHARDHAM YATRA 2024 UPDATE : धामों की पवित्रता और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के चारों धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। अब श्रद्धालु मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल नहीं कर सकेंगे। 

श्रीमती रतूड़ी के अनुसार चारधाम यात्रा में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे धामों में भीड़ भीड़ बढ़ रही है। साथ ही कुछ श्रद्धालु अपने पंजीकरण की तारीख से पहले ही यहां पहुंच रहे है वहीं कुछ बिना रजिस्ट्रेशन के भी धामों के ओर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु चारों धामों के दर्शनार्थ आ रहे हैं वे पहले उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद ही आएं, इससे व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी। मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। बाबा केदार की कृपा है कि श्रद्धालुओं बढ़ती भीड़ के चलते अभी  तक कोई भगदड़ नहीं मची है। उन्होंने कहा है कि लोग फेक न्यूज न फैलाएं, ऐसा करना अपराध है। हम इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे। हम आप सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि यात्रा शुरू करने से पहले मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *