कुख्यात अंडरवर्ड डॉन प्रकाश पांडे (पीपी)




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
UNDERWORLD DON PRAKASH PANDEY URF PP :
अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात अंडरवर्ल्ड डान प्रकाश पांडे उर्फ पीपी कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को हल्द्वानी स्थित अपने घर पहुंचा। पिता के पीपलपानी संस्कार में शामिल होने के लिए उसे अल्मोड़ा जेल से सात घंटे की पैरोल पर छोड़ा गया था। पीपी के पिता की 13 दिन पहले मौत हो गई थी। बता दें कि कुख्यात डॉन पीपी अब सन्यासी योगी प्रकाशनाथ बन गया है। 

डॉन पीपी सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवा वस्त्र धारण किये घर  पहुंचा था। पीपलपानी में आने ने लिए उसने कोर्ट से पैरोल मांगी थी। पीपी को भगवा वस्त्रों में देख उसके जानने वाले हैरत में आ गए । 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल निवासी प्रकाश पांडे उर्फ पीपी वर्ष 2010 में वियतनाम से गिरफ्तार हुआ था। वह अल्मोड़ा जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद पीपी मुंबई में जाकर अंडरवर्ल्ड डान बन गया। उसने मुंबई ब्लास्ट के जिम्मेदार दाऊद को पाकिस्तान में जाकर मारने की ठान ली थी। दाऊद से अलग हुए छोटे राजन से उसके तार जुड़े थे। 

पीपी ने 17 मार्च को अल्मोड़ा जेल प्रशासन को पत्र लिखकर संन्यासी बनने व मंदिर के बाहर पूजा पाठ करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने जेल के बाहर पूजा पाठ की अनुमति नहीं दी।

वहीं काठमांडू के नाथ संप्रदाय के आचार्य दंडीनाथ महाराज ने 28 मार्च को अल्मोड़ा जेल के अंदर जेल प्रशासन की निगरानी में पीपी को संन्यास की दीक्षा दिलाई। जिसके बाद प्रकाश पांडेय उर्फ़ पीपी नए नाम के साथ योगी प्रकाशनाथ बन गया है। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *