उत्तराखंड सदन दिल्ली



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
नई दिल्ली :
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित ‘उत्तराखण्ड निवास’ के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने उसकी गुणवत्ता को बनाए रखते हुए तय सीमा तक कार्य  पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों से भेंट कर उन्हे प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। निर्माण  कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह भवन उत्तराखण्ड की वास्तुकला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुरूप राज्य अतिथि गृहों के निर्माण के संबंध में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। 

निरिक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *