बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Uttarkhand Bypoll Result :
उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ व मंगलौर पर हुए चुनावों का रिजल्ट आज आ रहा है। इन दोनों सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है। बद्रीनाथ में 9 राऊंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्यासी लखपत सिंह बुटोला 3396 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 

इससे पहले मंगलौर सीट बसपा और बद्रीनाथ सीट कांग्रेस के पास थी। मंगलौर से बसपा विधायक के निधन के बाद, वहीं बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने से ये सीट खाली हुई थी। इस कारण दोनों सीटों पर चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराया गया। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
बद्रीनाथ में छह राउंड के बाद कांग्रेस को 3396 वोटों की बढ़त

बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला की बढ़त अब 3396 वोटों की हो गई है। 9 राउंड के वोटों की गिनती के बाद लखपत सिंह बुटोला को 15,940 वोट तो भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी को 12544 वोट हासिल हुए हैं। कांग्रेस के लखपत सिंह भाजपा के राजेंद्र भंडारी से अब तक 3396 की बढ़त बनाए हुए हैं। 

मंगलौर विधानसभा सीट पर अभी तक की वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन बसपा के उबैदुर रहमान मोंटी से 4898 वोटों की बढ़त बनाये हुए हैं। काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को अब तक 30173 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना ने 30080  वोट प्राप्त कर शानदार वापसी की है । सपा के उबैदुर रहमान मोंटी 18664 वोट  के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। । यहां शुरू में बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस लगातार पीछे चल रही है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *