कर्णप्रयाग में मूसलाधार बारिश से एक मकान हुआ क्षतिग्रस्त नंदानगर में कई मकानों में आया मलबा




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग : 
उत्तराखंड में अब बारिस कहर बरपा रही है। भारी बारिस के चलते जगह जगह लैंडस्लाइड होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। कल रात लगातार हो रही मूसलधार बारिश से ग्राम पंचायत डिम्मर के माखोली गांव के योगेंद्र प्रसाद डिमरी का पौराणिक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित हैं। 

जानकारी के मुताबिक कल रात को भारी बारिश के कारण लगभग 12 बजे कर्णप्रयाग ब्लॉक के ग्रामपंचायत डिम्मर के मखोली गांव के एक पौराणिक भवन की छत भरभरा कर गिर गई। मकान के क्षतिग्रस्त होने से उसमें सोये सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। 

भवन मालिक योगेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि अत्यधित वृष्टि से उनके मकान की छत से काफी पानी कमरों में घुस गया। अत्यधिक पानी आने से हम सभी परिवार के लोग घर से बाहर निकल आंगन मे आ गए थे। जैसे ही हमलोग बाहर आए तो मकान भरभरा कर क्षतिग्रस्त हो गया और उनके दो बच्चे, पत्नी और स्वंय वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
राजस्व उप निरीक्षक सिमली नीता सेमवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त भवन का आंकलन कर पीड़ित परिवार को मानकों के अनुरूप मुआवजा दिया जाऐगा। 

दूसरी ओर नंदानगर के अंतर्गत कारगिल बलिदानी हिम्मत सिंह नेगी के गांव बांसवाड़ा में भारी बारिश से कई घरों में मलबा घुस गया, जबकि कई गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग कांडई पुल के पास करीब 10 मीटर बह जाने से उसपर आवागमन ठप्प हो गया है। जिससे नंदानगर विकास खंड के 50 से अधिक गांवों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *