अतिवृष्टि से चमोली में तबाही कर्णप्रयाग में मलबा आने से बाजार बंद घंटो फंसे रहे वाहन




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग :
चमोली जिले में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गया है। कई वाहन और घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। कमेडा, चटवापीपल और नंदप्रयाग मैं मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। वहीं कर्णप्रयाग में भूस्खलन से सड़क धंसने से बाजार बंद हो गया है। 

कर्णप्रयाग में बारिश से भारी नुकसान है। बधाणी गांव में चार घरों के अंदर से पानी निकल रहा है। रात तीन बजे से लोगों में दहशत बनी हुई है। सुभाषनगर और अपर बाजार में कई वाहन मलबे की चपेट में आए हैं। देवतोली में एक घर का आंगन टूट गया और अन्य घरों में दरारें आई हैं। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे कई घंटे बंद रहा। यहां करीब 500 मीटर हिस्से में मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। कुमाऊं को जाने वाले वाहनों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। उधर मैठाणा-कुहेड़ मार्ग पर बाजपुर में बोल्डर गिरने से हाईवे अवरुद्ध हो गया है। इसके साथ ही नंदप्रयाग क्षेत्र के सोनी गांव में भूस्खलन होने से करीब 15 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। लोगों के घरों में मलबा भर गया है और फसलों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, तेज बारिश के दौरान पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *