उत्तराखंड : 21 अगस्त से भराड़ीसैंण गैरसैंण में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना हुई जारी



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
UTTARAKHAND VIDHANSABHA MONSOON SESSION 2024 :
प्रदेश विधानसभा का मानसूत्र सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। गुरुवार को सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आगामी 21 से 23 अगस्त तक 3 दिवसीय सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। 

विधानसभा सचिवालय ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने सत्र करने की सूचना भेज दी है। इसके साथ ही भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण पहुंच गई है।

सरकार ने कुछ समय पहले कैबिनेट मीटिंग में मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया था, और इसकी स्वीकृति के लिए पत्रावली राजभवन को भेजी गई थी। राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद  विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना व कार्यक्रम जारी कर दिया है।

21 अगस्त को विभिन्न अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। साथ ही इस दिन औपचारिक व विधायी कार्य होंगे। 22 अगस्त को विधायी कार्य होंगे। अंतिम दिन 23 अगस्त को विधायी व असरकारी कार्य के लिए नियत किया गया है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *