चमोली खबर : महिला बेस अस्पताल सिमली पूर्ण बेस अस्पताल में होगा परिवर्तित


कर्णप्रयाग : स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने क्षेत्रीय जनता के आग्रह पर विधायक अनिल नौटियाल की मौजूदगी में महिला बेस चिकित्सालय सिमली को बेस चिकित्सालय में परिवर्तन कर पदों की स्वीकृति देते हुए अति शीघ्र बेस चिकित्सालय के संचालन के लिए एवं उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण में विशेषज्ञों की नियुक्ति एवं उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण के संचालन हेतु CMO चमोली से प्रस्ताव मांगा है।

बता दें कि सिमली बेस अस्पताल का निर्माण 2012 में हो गया था किंतु इससे बीमार व्यक्तियों को अभी तक कोई लाभ नहीं मिल रहा था। विभिन्न सामाजिक संगठन व स्थानीय जनता इसे बेस अस्पताल बनाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। यहां तक कि स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल ने इस मामले को लेकर कई बार पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्री व संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित कराया था।  




स्थानीय विधायक और क्षेत्र के लोगों की मांग पर विचार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अनिल नौटियाल की मौजूदगी में सिमली अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल में परिवर्तित करने के आदेश जारी किए।

इस निर्णय पर खुशी जताते हुए विधायक नौटियाल और क्षेत्र की समस्त जनता ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *