उत्तराखंड लोकसेवा आयोग का रिजल्ट हुआ जारी



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
UKPSC PCS RESULT 2021:
उत्तराखंड लोकसेवा आयोग (UKPSC) ने PCS-2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 296 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। सितारगंज निवासी आशीष जोशी ने परीक्षा में टॉप किया है। जबकि दूसरे स्थान पर वैभव कांडपाल और तीसरे स्थान पर पंकज भट्ट रहे हैं। 

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि साक्षात्कार और मेडिकल के बाद बुधवार शाम को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर और 10 पुलिस उपाधीक्षक बने हैं। जबकि 18 वित अधिकारी, 11 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, 17 सहायक निदेशक उद्योग, 28 खंड विकास अधिकारी 4 जिला पूर्ति अधिकारी, 3 उप संभागीय विपणन अधिकारी, 7 सहायक निबंधक, 3 कारागार अधीक्षक, 16 सहायक आयुक्त राज्य कर, 5 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 4 कार्य अधिकारी जिला, 2 जिला अल्पसंख्यक समाज कल्याण अधिकारी, 28 राज्य कर अधिकारी बने हैं। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

UKPSC की ओर से 26 विभागों के रिक्त पदों के लिए PCS-2021 की मुख्य लिखित परीक्षा विगत 27 फरवरी और पांच अप्रैल को आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 1111 अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब साक्षात्कार व मेडिकल के बाद जारी किए अंतिम परिणाम में कुल 296 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *