दुखद खबर: कीर्तिनगर में मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल


श्रीनगर: उत्तराखंड में भारी बारिश से सड़कों में मलबा गिरने से कीचड़ कीचड़ हो गया है जिससे आवागमन में न केवल परेशानी हो रही है बल्कि इसके कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है। ताजा मामला देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर विकासखंड का है। यहां मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 घायल हुआ है। घायल को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मैक्स वाहन संख्या UK07TB0350 दुगड्डा से न्यूली जा रहा था। जिसमें चालक सहित चार लोग सवार थे। शाम 4 बजे के करीब कीर्तिनगर विकासखंड के पैंडुला-मैखण्डी रोड पर अमरोली के पास वाहन अचानक से सौ फिट गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं राजस्व टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू कर सभी वाहन सवार लोगों को खाई से निकाला। जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर घायल था। घायल को पुलिस ने श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। रेस्क्यू टीम ने घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। 

मृतकों की पहचान पंकज फोदणी (36 वर्ष) निवासी न्यूली, रमेश लाल (40वर्ष) निवासी अमरोली, चालक गणेश मिंया (31वर्ष) निवासी अमरोली के रूप में हुई है। घायल की पहचान मनोज (29 वर्ष) निवासी अमरोली के रूप में हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *