बागेश्वर में ततैयों के हमले से महिला की मौत ग्रामीण दहशत में




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
बागेश्वर :
कपकोट तहसील के कन्यालीकोट बैसानी गांव की एक महिला की ततैयों के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बैसानी गांव निवासी हेमा देवी पत्नी रवींद्र सिंह (40) अपने खेतों में काम कर रही थी, इसी दौरान महिला ततैयों के संपर्क में आ गई. ततैयों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया और उसके शरीर पर कई स्थानों पर काट दिया। महिला के देवर ने घटना स्थल पर पहुंचकर किसी किसी तरह उसे ततैयों से बचाकर जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर आए। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। 

मृतक महिला के दो बेटे हैं, जिसमें 14 वर्ष का पुत्र दिव्यांग है, वहीं पति बाहर नौकरी करता है।  जिला अस्पताल में डॉ. सौरव ने  बताया कि अस्पताल पहुंचने तक महिला के शरीर में जहर फैल चुका था जिससे उनकी मौत हो गई।  घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है, साथ ही गांव वाले दहशत में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *