वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन रविवार को होगा अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देहरादून :
जनता के पक्ष की बात को प्रमुखता से रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। वह करीब 65 वर्ष के थे और पिछले दो-तीन महीने से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व ही वह इलाज कराकर देहरादून लौटे थे। शुक्रवार 1 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उन्होंने रात करीब पौने नौ बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

उनके बड़े भाई एपी जुयाल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे कोलकाता और मुंबई में हैं उनके आने के बाद ही रविवार को अंतिम संस्कार हरिद्वार में होगा। 

पत्रकार दिनेश जुयाल ने अमर उजाला में संपादक के तौर पर लंबे समय तक सेवाएं दीं । वह कानपुर और बरेली के संपादक रहे। बरेली से वह बतौर संपादक सेवानिवृत्त हुए। हिमाचल संस्करण में भी समाचार संपादक के तौर पर उनकी अहम भूमिका रही। वे बहुत ही मृदुभाषी थे, उनके साथी उनको कुशल टीम लीडर, बेहतरीन कॉपी एडिटर और मार्गदर्शक के रूप मानते थे। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *