अग्निवीर भर्ती परीक्षा रूडकी : आप जा रहे हैं रुड़की तो पहले जान लें रूट प्लान आज रात से रुट होगा डायवर्ड शहर में भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी


अग्निवीर भर्ती परीक्षा : बुधवार को रूडकी में अग्निवीर परीक्षा होने जा रही है जो  21 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा को देखते हुए शहर के लिए मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिसंबर की सुबह सात बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। भारी वाहनों का शहर के अंदर आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली के कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये होगा रूट प्लान 

  • सरकारी और प्राइवेट बसें मिलिट्री चौक से आगे नहीं जाएंगी।
  • दिल्ली की ओर से आने वाली सभी बसें एमएच तिराहे से नगला इमरती होकर जाएंगी।
  • देहरादून की ओर से आने वाली सभी बसें मिलिट्री चौक से वापस जाएंगी।
  • हरिद्वार की ओर से आने वाली बसें एमएच तिराहे से अब्दुल कलाम चौक मंंगलौर की तरफ जाएंगी।
  • अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों के दो और चार पहिया वाहनों की पार्किंग लालकुर्ती सर्वत्रा गेट के सामने खाली मैदान में होगी।
  • जो बसें रुड़की से हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, लक्सर, सहारनपुर, देवबंद की ओर जाएंगी। यह बसें बुचड़ी फाटक, मिलिट्री मैदान से संचालित होंगी।
  • रुड़की बस स्टैंड से एमएच तिराहे की ओर जाने वाले ई-रिक्शा, टेंपो और दोपहिया वाहन एसडीएम चौक से मिलिट्री चौक, एमएच तिराहे होते जाएंगे।
  • एमएच तिराहे की ओर से जाने वाले यह वाहन मिलिट्री चौक, गणेशपुर पुल, एसबीआई तिराहे से हाेते हुए जाएंगे।

वहीं रेलवे ने भी भर्ती में आने वाले युवाओं की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को रूडकी में रोकने का निर्णय लिया है। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि भर्ती के मद्देनजर 10 से 22 दिसंबर तक अपसाइड में जननायक एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, बेगुमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, दुर्ग्याणा एक्सप्रेस, मौर्या ध्वज एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस। डाउन साइड में जननायक एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, बेगुमपुरा एक्सप्रेस ट्रेनें रूडकी में रुकेंगी। इसके अलावा परिवहन निगम की ओर से भी भर्ती को लेकर 35 बसों को लगाया जाएगा।

पुलिस-प्रशासन ने भर्ती में आए युवाओं को ठहरने के लिए राधिका बैंक्वेट हॉल आदर्शनगर, सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, आदर्शनगर, गौतम फार्म हाउस, आदर्शनगर, माही पैलेस, आदर्शनगर, पितांबर फार्म हाउस, शेरपुर, ग्रेंड वेदांतम बैंक्वेट हॉल, शेरपुर, लेंड कारपेंट बैंक्वेट हॉल, शेरपुर, डायमंड बैंक्वेट हॉल, शेरपुर, दिगंबर जैन धर्मशाला, बीटी गंज, रुड़की के संचालकों को बिजली, पानी व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दो दरोगा और एक संग्रह अमीन की तैनाती रहेगी। साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *