Uttarakhand-The-way-for-civic-elections-is-cleared-OBC-reservation-ordinance-gets-approval-from-Raj-Bhavan




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देहरादून : निकाय चुनाव को लेकर एक बडा अपडेट आ रहा है। मंगलवार को नगर निकायों के ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन ने मंजूरी दे दी है।  राजभवन की मंजूरी मिलने के साथ ही अब निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है, इसी महीने के अंत तक निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी हो सकती है।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। इसके लिए कानून में बदलाव के लिए अध्यादेश लाया जाना है जिसे विधि विभाग की हरी झंडी मिल गई थी। विभाग ने अपनी कानूनी राय राजभवन को भेजी थी। राजभवन को इस पर निर्णय लेना था। 

राजभवन ने अपने विधि विभाग से इस पर राय मांगी थी। विधि विभाग ने कुछ कानूनों का हवाला देते हुए माना है कि राजभवन चाहे तो अध्यादेश को मंजूरी दे सकता है। इसके बाद राज्यपाल ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है । मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी। उसके बाद निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *