(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Rudraprayag : सतयुग में एक बेटे ने अपने पिता की आज्ञा पर अपना सब कुछ त्याग दिया था लेकिन इस कलयुग में बेटे ही पिता की हत्या कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बागेश्वर जनपद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटा अपने पिता को बेरहमी से पीट रहा हैं वहीं अब जनपद रुद्रप्रयाग से एक दिल दहला देने और इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है कि दो बेटों ने धारदार हत्यार से अपने ही पिता की हत्या कर उनके शव को जलाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी क्षेत्र के अंतर्गत बेडुला गांव निवासी मनीष राणा (23) व अमित (30) ने अपने पिता बलबीर राणा (52) की बीती रात धारदार हत्यार से निर्मम हत्या कर दी। आज सुबह वो चुपके से उनकी लाश को त्रिवेणी घाट ले गए और जलाने का प्रयास किया।
जब स्थानीय लोगों ने नदी किनारे आग जलते देखी तो वे सब वहां पहुंचे और उन्होंने मामला जानना चाहा तो दोनों भाई उनके साथ गाली गलोच करते हुए झगड़ने लगे। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आरोपी मनीष व अमित को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह राणा का त्रिवेणी घाट में चाय का खोखा है। इसके साथ ही वह अपने छोटे बेटे के साथ नदी से रेत निकालने का काम भी करता था। उनका बड़ा बेटा तीन दिन पहले ही महाराष्ट्र से घर आया है। बुधवार को उनका दूसरे बेटे के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी, जिसके बाद दोनों बेटों ने बलबीर की धारदार हत्यार से हत्या कर दी।
पुलिस को दी जानकारी में बेटों ने बताया कि उनके पिता बचपन में उन्हें बड़ी बेरहम तरीके से मारते थे जिसकी वजह से वे उन्हें पसंद नहीं करते थे।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});