चमोली खबर : मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी 4000 रुपए की आर्थिक सहायता जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दिया आदेश


गोपेश्वर : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जनपद में 18 वर्ष तक के अनाथ, गरीब, विकलांग एवं शोषण के शिकार बच्चों को चिन्हित कर मिशन वात्सल्य योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि पटवारी के माध्यम से सभी गांव क्षेत्रों में ऐसे बच्चों को चिन्हित कर योजना से लाभान्वित किया जाए। 

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यदि आपकी नजर में 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जो शोषण, उत्पीड़न, गरीबी, अनाथ, विकलांग एवं हिंसा, देह व्यापार, बाल मजदूरी, बाल यौन हिंसा, अपंग, गली के बच्चे/भिखारी, हथियार रखने का अपराध, अक्षमता, नशाखोरी में लिप्त बच्चे, एचआईवी एड्स अथवा विधि विवादित बच्चे हैं तो तुरन्त चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नं0 1098 पर कॉल करें अथवा जिले में स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला प्रोबेशन अधिकारी से सम्पर्क करें।

मिशन वात्सल्य योजना के अन्तर्गत अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण हेतु स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 4 हजार प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *