पीपलकोटी बंड विकास मेला




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
गोपेश्वर :
पीपलकोटी में 20 दिसंबर 2024 से आयोजित होने वाले बंड विकास मेले की तैयारियां जोरों पर है, ऐसे में पीपलकोटी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है। चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने मेला मैदान का दौरा कर मेले के लिए बाहर से आए मजदूरों और दुकानदारों का सत्यापन किया, ताकि मेले के आयोजन में कोई अड़चन न आए।

चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया की बंड विकास मेला हर साल लोगों के बीच एक विशेष उत्साह का संचार करता है। लोगो के उत्साह को बनाये रखने के लिए हमारे लिए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। बाहरी मजदूरों और दुकानदारों का सत्यापन करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मेला सुचारू रूप से चले और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है, इसीलिए हम इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *