दर्दनाक हादसा : पौड़ी के गुमखाल क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत




Pauri Garhwal : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से कार संख्या- DL-10CU6560 से  एक ही परिवार के तीन लोग जिसमें एक महिला और दो लोग सवार थे, कुठारगांव पौड़ी के लिए निकले थे। जब उनकी कार गुमखाल के पास द्वारीखाल क्षेत्र में पहुंची तो अचानक से चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर गहरी खाई में उतरकर तीनों व्यक्तियों के शव को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाई और आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों के नाम

  • विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
  • चंपा देवी पत्नी विनोद सिंह नेगी उम्र 57 निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल ।
  • गौरव पुत्र विनोद सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *