स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट ने मंगलायतन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर रोग निदान में किया जागरूकता अभियान शुरू

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अलीगढ़ : असाध्य बीमारी उन्मूलन अभियान के तहत स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट ने मंगलायतन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने का अनुबंध किया है। स्मार्ट संस्था ने विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अन्तर्गत चलने वाले रेडियो नारद 90.4 एफएम के साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन में जागरूकता अभियान शुरू किया। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर भी हुए। स्मार्ट संस्था की ओर से प्रवीण तिवारी और हंजला ने प्रतिनिधित्व किया।

कुलपति पीके दशोरा ने कहा कि मंगलायतन विश्वविद्यालय का रेडियो नारद उत्तम स्वास्थ्य और रोग उन्मूलन की दिशा में जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान के तहत रेडियो नारद प्राथमिक स्वास्थ्य व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों साथ मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाएगा। जिसमें सरकारी अफसरों एवं चिकित्सकों की भी सेवाएं ली जाएंगी।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
पत्रकारिता एवं जनसचार के विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम ने बताया कि स्मार्ट संस्था द्वारा वित्तपोषित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान 3 वर्षों तक चलेगा। अभियान के पहले चरण की शुरुआत  “सौ दिन में टीबी उन्मूलन” अभियान से की गई है। जिसमें लोगों को टीबी की बीमारी के शुरूआती लक्षणों के प्रति जागरूक किया जाएगा।  

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलसचिव ब्रिगेडियर समर वीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान डीपीआरओ प्रो. प्रदीप कुमार, आरजे वीर प्रताप सिंह, मनीषा उपाध्याय, योगेश कौशिक, मयंक जैन उपस्थित रहे। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *