आईएएस आनंदवर्धन होंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Dehradun : 
अपर मुख्य सचिव आईएएस आनंदवर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वे 1 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। 

सेवा विस्तार के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा हैं। जिसके बाद एक अप्रैल से मुख्यसचिव का पदभार आनंदवर्धन संभालेंगे।

बता दें कि, वर्धन 1992  बैच के अधिकारी हैं। वे उत्तराखंड की नौकरशाही में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के क्रम के आधार पर उनको मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है। वह 2027 में रिटायर हो रहे हैं। आनंदवर्धन अभी तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

आईएएस आनंदवर्धन होंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *