उत्तराखंड : सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर 23  मार्च को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनज़र जनपद चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बैठक कर सभी विभागों को स्टाल लगाने के दिए निर्देश





गोपेश्वर :
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के तीन सालपूर्ण  होने के अवसर पर 23 मार्च को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी सिलसिले में जनपद चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सभी विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए जिससे आम जनमानस को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को स्टॉल में आने वाले लाभार्थियों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। 




जिलाधिकारी
 ने विशेष रूप से आयुर्वेद, होम्योपैथी, एलोपैथी को चिकित्सा शिविर लगाकर और कृषि विभाग को बीज वितरण, सहकारिता को नैनो यूरिया वितरण व उद्योग विभाग को एलडीएम से समन्वय स्थापित कर बैंक कर्मचारी तैनात करते स्वरोजगार येाजनाओं में ऋण वितरण करने के साथ ही पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, श्रम विभाग, कोषागार, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग को भी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।

यह कार्यक्रम पुलिस मैदान गोपेश्वर के अलावा थराली और कर्णप्रयाग में भी आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को साढ़े बारह  बजे मा0 मुख्यमंत्री देहरादून से कार्यक्रम को बर्चुअली संबोधित करेंगे। जिसका प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा। शिविर में सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पठनीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगी। बहुउद्देशीय शिविर में आम जन को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाभार्थी भी अपने अनुभव साझा करेंगे। वहीं सभी ब्लॉकों में 24 मार्च से 30 मार्च तक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जांएगे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *