उत्तराखंड : हरिद्वार में एक माकन में हुआ जबरदस्त धमाका मचा हड़कंप एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल





हरिद्वार :
मंगलवार देर रात श्यामपुर क्षेत्र के गाजीवाली में एक मकान में जबरदस्त धमाका होने से वहां हड़कंप मच गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सजनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे गाजीवाली निवासी बिशन सिंह नेगी के मकान में अचानक से तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि उससे मकान की रेलिंग टूटकर दूर जा गिरी। धमाके से घर में मौजूद महिला और चार बच्चे इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई। 

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और विस्फोट के कारणों के गहनता से जांच में लगे हैं। प्राम्भिक जांच में गैस रिसाव या किसी तकनिकी कारणों के आशंका जताई जा रही है। विस्फोट का असली कारण तो जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। 

घटना में घायल पिंकी (45) पत्नी दिनेश सिंह, खुशी (18 ) पुत्री दिनेश सिंह, सृष्टि (16) पुत्र दिनेश सिंह, आकांक्षा (12) पुत्री दिनेश सिंह , शौर्य (9) पुत्र दिनेश सिंह हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *