खेल न्यूज़ : नर्सिग कॉलेज गोपेश्वर के वार्षिक खेल का पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने किया शुभारंभ 100 मीटर दौड़ में अर्पित-दिव्यांशी और 200 मीटर दौड़ में रक्षित व भारती रहे अव्वल





गोपेश्वर :
  पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन बिष्ट ने मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के वार्षिक खेल सप्ताह-2025 का खेल मैदान गोपेश्वर में शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया व कहा कि वे खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।

पुलिस उपाधीक्षक ने समारोह के दौरान खिलाड़ियों के साथ संवाद कर उनके हौंसले  को बढ़ाया और खेलों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, आज का यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसे मंच की पहचान है जहां आप अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं। उनके द्वारा दिए गए संदेश ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया और एक सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत किया।




प्राचार्य ममता कप्रवाण ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनकी टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने खिलाडियों को बताया कि खेलों में भाग लेने से न केवल आप व्यक्तिगत स्तर पर सफल हो सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। आप सभी को चाहिए कि अपने खेलों में सुधार करें और आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करें। अन्त में उन्होंने इस खेल सप्ताह को अपनी ऊर्जा और उत्साह के साथ सफल बनाने की सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

पहले दिन इन खिलाडियों ने दिखाया दमखम 

कॉलेज खिलाडियों को चार ग्रूपों यलो, ब्लू पेंथर, ग्रीन और पर्पल में बांटा गया है। 100 मीटर दौड़ में अर्पित-दिव्यांशी ने प्रथम और सक्षम-आईसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ में रक्षित व भारती प्रथम तथा नितिन-अंजना द्वितीय रहे। रिले रेस में यलो हाउस और ग्रीन हाउस, ऊंची कूद में नितिन और आदित्य, बालिका वर्ग में तमन्ना और भूमिका, लेमन रेस में प्रीती और सीमा क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।

इस मौके पर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, निधि, शालिनी पंवार, प्रियांशु उनियाल, दीक्षा बिष्ट आदि मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *