दर्दनाक हादसा : देहरादून के छिद्दरवाला में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत


देहरादून : छिद्दरवाला क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर स्कॉर्पियो, स्कूटी और ट्रक तीनों देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई अचानक से स्कॉर्पियो ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक संतुलन खोकर आगे जा रहे ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *