दर्दनाक हादसा : टेहरी के घनसाली में कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत एक घायल

टेहरी : आज दोपहर को टेहरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घनसाली क्षेत्र के भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

जानकारी के अनुसार एक कार पूर्वांल गांव मोटर मार्ग पर जा रही थी तभी अंथवाल गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरने की और उसमे सवार लोगों के चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और इस दर्दनाक हादसे की जानकारी तत्काल  पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें दो की हालत बेहद गंभीर थी।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि कार में सवार घायल तीन लोगों को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले जाया गया। लेकिन दो लोगों जिनकी हालत बहुत ख़राब थी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया की एक घायल का उपचार किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

मृतक रमेश अंथवाल शिक्षक थे और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे। बताया जा रहा है कि दोनों ही मृतक सगे भाई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *