उत्तराखंड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया समाजसेवी प्रताप थलवाल का  जन्मदिन


नई दिल्ली :  समाज के अनेक बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने रविवार 29 जून 2025 को गढ़वाल भवन पंचकुइया रोड में दिल्ली/एनसीआर के प्रमुख समाजसेवी, मृदुभाषी व जनप्रिय व्यक्तित्व श्री प्रताप थलवाल जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। 

इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इस शानदार कार्यक्रम में गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय सिंह बिष्ट जी व उत्तराखंड समाज के लिए ऊर्जा व प्रेरणा स्रोत श्री विनोद बछेती जी की गरिमामयी उपस्थिति रही व उन्होंने अपने आशीर्वचनों से थलवाल जी के जन्मदिन को खास बना दिया। 


प्रताप थलवाल जी को शुभकामनाएं देने वालों में श्री मंगल सिंह नेगीजी, श्री रामेश्वर प्रसाद गोस्वामी जी, श्रीमती यशोदा घिल्डियाल जी, श्री खेमराज कोठरी जी, श्री देवेंदर सिंह गुसाईं जी, श्री भगवान सिंह नेगी जी, श्री अनिल पंत जी, श्री जोत सिंह भंडारी जी, श्री बृजमोहन सेमवाल जी, श्री रूपचंद बरौली जी, श्री आजाद सिंह नेगी जी, श्री सुभाष गुसाईं जी, श्री प्रदीप नौडियाल जी, श्री राकेश गुसाईं जी, श्री दीपक द्विवेदी जी, श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट जी. श्री देवेंदर सिंह कैंतुरा जी, श्री मनमोहन बिष्ट जी, श्री प्रताप सिंह नेगी जी, श्री पवन सिंह गुसाईं जी, श्री सत्येंद्र नेगी जी, श्री गणेश नेगी जी, श्री गुलाब सिंह ज्याडा जी, श्री बिशन सिंह राणा जी, श्री जयलाल नवनि जी, श्री सुरेंदर सिंह पंवार जी, श्री जयानंद ध्यानी जी, श्री हरिदत्त जी, श्री मदन सिंह रावत जी व श्री खेमराज कोठरी जी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *