उत्तराखंड : चारधाम ऑल वेदर रोड पर ऋषिकेश बाईपास को शिवपुरी तक विस्तारित करने का आदेश जारी




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देहरादून :
ऋषिकेश में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए यहां बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से चारधाम यात्रा आसान होगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत बनने वाले ऋषिकेश बाईपास को ऋषिकेश से शिवपुरी तक बढ़ाए जाने को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्र स्तर से प्राप्त होने वाली स्वीकृतियों के लिए लगातार प्रयास करने को कहा है। उन्होंने कलियासौड़ रीअलाइनमेंट और जोशीमठ बाईपास रीअलाइनमेंट कार्य को समय से पूरा करने के लिए इसकी समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश के भीतर सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर के अंतर्गत पूर्ण करने के लिए इनकी लगातार निगरानी की जाए। मुख्य सचिव ने नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया के अंतर्गत बन रही सड़कों की समीक्षा भी की। उन्होंने एनएचएआइ के बल्लुपुर-पांवटा साहिब पैकेज एक और दो, झाझरा-आशारोड़ी फोर लेन व हरिद्वार बाईपास के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एनएचएआई के अंतर्गत बन रही सड़कों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने एनएचएआई के पांवटा साहिब पैकेज 1और 2  झाझरा-आशारोड़ी 4  लेन, हरिद्वार बायपास सहित विभिन्न स्टारों पर चल रहे प्रोजेक्टों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *