चमोली खबर : जनपद चमोली में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत से यहां हुआ चुनाव स्थगित


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Karnprayag ; उत्तराखंड में पंचायती चुनावों के बीच जनपद चमोली से एक दुखद खबर आ रही है। यहां थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ गांव से ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया है। इस दुखद घटना से परिवार और पूरे क्षेत्र के लोग शोक में डूबे हैं । उनकी मौत के चलते फिलहाल गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह की कुछ दिन पहले अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें थराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। श्रीनगर में दो दिन तक उपचार के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा तो परिजन उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल ले गए। लेकिन हालत अधिक बिगड़ने से डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
राजेंद्र सिंह अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। तीन साल पहले उनके पिता और आठ साल पहले उनकी मां का निधन हो चुका था। अपने पीछे वे पत्नी उर्वशी और 4 और 6 वर्ष के दो छोटे बेटों को पीछे छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु ने परिवार और समस्त गांव गहरे सदमे में है।

थराली विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अवनीश गौतम ने बताया कि देवलग्वाड़ में फिलहाल ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है, हालांकि अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

बता दें कि उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का 28 जुलाई को होना है और मतों की गिनती 31 जुलाई को एक साथ की जाएगी।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *