उत्तराखंड : जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना हुई जारी इस दिन होगा चुनाव



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देहरादून
: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 14 अगस्त को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख के लिए 11 अगस्त को नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 अगस्त को नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू जाएगी।

इस अधिसूचना के साथ ही राज्य के 12 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है जो मतगणना संपन्न होने के साथ ही खत्म हो जाएगी। बृहस्पतिवार को ही सभी जिलाधिकारियों के स्तर से इसकी अधिसूचना जारी हुई है। इसके तहत क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख, उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों के लिए मतदान होगा जबकि जिला पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव होगा।

जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण जारी

अंतिम अधिसूचना पर आपत्तियों के निपटारे के बाद बुधवार को पंचायती राज विभाग ने 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण जारी किया था। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। पंचायती राज विभाग ने पहली बार पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की सिफारिशें लागू की हैं। इस हिसाब से ग्राम पंचायत के प्रधान से लेकर जिला पंचायत तक पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया था। 

सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने एक अगस्त को अंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्तियां मांगी थीं। दो से पांच अगस्त के बीच प्रदेशभर से 42 आपत्तियां आईं। देहरादून से सर्वाधिक आपत्तियां थीं, जिनका निपटारा मंगलवार को समिति ने किया था। बुधवार को सचिव पंचायती राज ने अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। अब इसके हिसाब से ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगा।


जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की जिलेवार स्थिति

जिला     पद

उत्तरकाशी    अनारक्षित

टिहरी     महिला

पौड़ी             महिला

रुद्रप्रयाग     महिला

चमोली     अनारक्षित

देहरादून      महिला

यूएस नगर      अन्य पिछड़ा वर्ग

नैनीताल      अनारक्षित

अल्मोड़ा       महिला

चंपावत       अनारक्षित

बागेश्वर       अनुसूचित जाति महिला

पिथौरागढ़       अनुसूचित जाति


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *