उत्तराखंड जिला चमोली : सिमली बेस अस्पताल में विधायक अनिल नौटियाल ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग :
विधायक अनिल नौटियाल ने सोमवार 29 सितंबर को नगरपालिका कर्णप्रयाग के अंर्तगत बेस अस्पताल सिमली में आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत सदस्य विक्रम कठैत, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, सामाजिक कार्यकर्ता टीका प्रसाद मैखुरी और विनोद नेगी  भी मौजूद थे। शिविर में लगभग 510 लोगों ने अपना परिक्षण करा स्वास्थ लाभ प्राप्त किया और कुछ लोगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। 

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सेवाभाव योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य शिविरों में जनता को आशातीत लाभ मिल रहा है। वहीं थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।

जनपद चमोली में 45 हजार से अधिक लोगो ने उठाया स्वस्थ्य शिविर का लाभ 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जनपद चमोली में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में पैंतालिस हजार से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। ग्यारह सौ पैंतालिस आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। 

बेस अस्पताल सिमली के अधीक्षक साहिल भार्गव ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों से आए 510 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवाईयां वितरित की गई। सात लोगों के आधार, सात लोगों के आयुष्मान कार्ड और तीन सौ लोगों के वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पैंशन का सत्यापन किया गया। 

भिन्न भिन्न रोगों के मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
शिविर में क्लिनिकल साइकोलॉजी के 163,, मनोरोग के 100, शल्य के 70 , हड्डीरोग के 116, नाक-कान के 36, दंत रोग के 52, फीजिशियन के 104, बाल रोग के 10्र गैरसंचारी रोगों के 150 का स्क्रीनिंग, 30 रक्तजांच, और शिविर में 48 लाभार्थियों को विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। जबकि 9 के आयुष्मान और 46 को क्षय रोग स्क्रीनिंग और एक्सरे सुविधा प्रदान की गई।

दिव्यांगों ने किया हंगामा 

इस दौरान नारायणबगड़ के दिव्यांग धीरज कुमार टम्टा, बीरेंद्र लाल, रघुवीर सिंह आदि ने दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बनने पर हंगामा किया। हंगामा होते देख सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने धीरज का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 40 प्रतिशत का दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया। जबकि दो अन्य की आंखों की जांच नहीं हो पाई। सीएमओ ने कहा कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं होने से दोनों की स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाई। जल्द उनकी जांच करा दी जाएगी।

सिमली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य विक्रम कठैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि बेस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती , पैदल मार्ग निर्माण, आपरेशन थियेटर में आधुनिक मशीनें, रेडियोलाजिस्ट की तैनाती , एक्स-रे टैक्निशियन की तैनाती नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। 

नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई ने भी शिविर में नेत्र चिकित्सक नहीं होने पर नाराजगी जताई।

फार्मेसी अधिकारी अमर लाल नथवाल के संचालन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के अधीक्षक वीपी पुरोहित, सर्जन भानु प्रताप शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डा. सीमा सिंह, ईएनटी सर्जन अल्का नेगी, मनोरोग विशेषज्ञ पार्थ प्रतीक दत्ता, फिजीशियन डा. सतैंद्र कंडारी, आर्थोपेडिक सर्जन डा. अशोक गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका, टीका प्रसाद मैखुरी, विनोद नेगी, बीरेंद्र सिंह नेगी, अनूप नेगी, अजय डिमरी, दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य गणेश मिश्रा, फार्मेसी अधिकारी प्रकाश चंद्र ममगांई और कुलदीप गुसाईं आदि मौजूद थे।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *