उत्तराखंड : देवप्रयाग में भूस्खलन से बड़ा हादसा, सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी बाल बाल बचे




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देवप्रयाग :
उत्तराखंड को इस बार अतिवृष्टि के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जगह जगह भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं से भीषण आपदा आ रखी है। सड़क मार्गों से संपर्क टूटने से लोग कैद से हो गए हैं। वहीं कई लोगों को अपना आशियाना गंवाना पड़ा है। बुधवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व विधायक विनोद कंडारी हालातों का जायजा लेने के लिए लिए देवप्रयाग जा रहे थे कि अचानक से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर पड़ा जिससे उनके वाहन इसकी चपेट में आ गए और वे बाल बाल बचे। 

जानकारी के मुताबिक गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व विधायक विनोद कंडारी बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हालचाल लेने के लिए देवप्रयाग जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचे तभी, पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन से पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर सड़क में आ गया। लेकिन वे इसकी  चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लेकिन उनके वाहन मलबे मेें फंस गए।

गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे मलबे से कोई चोटिल नहीं हुआ। इसके बाद सांसद बलूनी तहसीलदार के वाहन से देवप्रयाग तक पहुंचे। यहां सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह प्राइवेट वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुए। उनके सरकारी वाहन को निकालने के लिए एनएच की ओर से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देवप्रयाग में बीते दिनों हुई बारिस से पहाड़ियां हुई कमजोर 

बता दें कि देवप्रयाग क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियां कमजोर हो चुकी हैं,  जिसके कारण हर समय भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 18 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के मुताबिक 19 और 20  सितंबर को भी मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। प्रदेश के पौड़ी, नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश का अलर्ट है। 

भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा उत्तराखंड

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं बाबा केदारनाथ से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना करता हूं। आपदा की इस घड़ी में जन जन की सेवा में लगे सभी अधिकारियों, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवानों, प्रशासन और कठिन परिस्थितियों में भी सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करता हूं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *