उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट : उत्तराखंड में शनिवार को हुए छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपन दबदबा कायम रखा। उसने छात्रसंघ अध्यक्ष के 54 पदों पर  कब्जा जमाया, जबकि 27 महाविद्यालयों में वह पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष का चुनाव जीत चुकी है। इस तरह उसने अध्यक्ष के कुल 81  पदों को जीतकर बड़ी जीत हासिल की। जबकि एनएसयूआइ को अध्यक्ष के 26 पदों पर संतोष करना पड़ा। 16 पद निर्दलीय एवं अन्य संगठनों के खाते में गए।

प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कालेज देहरादून एवं एमबी पीजी कालेज हल्द्वानी में अभाविप ने बड़े अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। डीएवी में एबीवीपी के ऋषभ मल्होत्रा ने एनएसयूआई के हरीशचंद्र जोशी को 657 मतों से करारी शिकस्त दी । वहीं हल्द्वानी में एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी ने एनएसयूआई के प्रत्याशी कमल बोरा को 145 वोटों से हराया। एबीवीपी के अभिषेक को 1738 मत मिले जबकि NSUI के प्रत्याशी को 1593 मत मिले। 

वहीं गढ़वाल विवि के श्रीनगर एवं टिहरी परिसर में अभाविप ने कब्जा जमाया, जबकि पौड़ी परिसर में एनएसयूआइ ने जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर अभाविप ने 49, एनएसयूआइ ने 31 एवं निर्दलीय ने 16 पदों पर जीत दर्ज की।

चमोली में अखिल भारतीय परिषद का कब्जा

जनपद चमोली के पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में पांच साल के बाद फिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी सीटों को जीतकर वापसी की है। यहां अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह, सचिव पद अंकित सिंह, सहसचिव पद पर चॉदनी और कोषाध्यक्ष पद पर अनुराधा ने जीत हासिल की है।

वहीं गैरसैंण महाविद्यालय में भी एनएसयूआई को करारी हार मिली है। यहां भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण में अध्यक्ष पद पर बद्री प्रकाश ABVP प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। बद्री प्रकाश को 164 मत मिले तो NSUI प्रत्याशी हिमांशु को 111 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की विनिता विजयी रही, उन्हें 165 मत तो  NSUI प्रत्याशी माहेश्वरी को 103 मत मिले। सचिव पद पर करिश्मा ABVP प्रत्याशी हुई विजयी, उन्हें मिले 163 मत और बबीता NSUI प्रत्याशी को मिले 101 मत।UR के लिए सीमा ABVP प्रत्याशी हुई विजयी। उन्होंने अपनी निकटतम प्रत्याशी एनएसयूआई की रिया को हराया। वहीं सह सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए केवल ABVP के प्रत्याशियों द्वारा ही नामांकन किए गए थे, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *